एनशॉर्ट्स
जावेद अख्तर ने तालिबान के 'घरेलू हिंसा' कानून पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'बस बहुत हुआ धर्म के नाम पर ये सब'
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जावेद अख्तर अक्सर देश और दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में तालिबान के एक औरतों के साथ घरेलू हिंसा को जायज बताने वाले कानून पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस कानून की कड़ी निंदा करते हुए इसे रोकने पर जोर दिया है. क्या बोले जावेद अख्तर?जावेद अख्तर ने इस मामले पर अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'तालिबानियों ने पत्नी को पीटने को कानूनी मान्यता दे दी है, जब तक कोई हड्डी न टूटे. अगर कोई पत्नी पति की इजाजत के बिना अपने मायके जाती है, तो उसे तीन महीने की जेल होगी. मैं भारत के मुफ्ती और मुल्लाओं से निवेदन करता हूं कि वो इसकी बिना शर्त निंदा करें, क्योंकि ये सब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।