एनशॉर्ट्स
जापान के नजदीक रूस ने तैनात किए Su-57 फाइटर जेट, अमेरिकी एयरबेस पर हमला या कुछ और, क्या है पुतिन का प्लान?
रूस ने अपने पड़ोसी देश जापान की सीमा के नजदीक खाबरोवस्क इलाके में स्थित द्ज्योमगी एयरबेस पर पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 को तैनात करना शुरू कर दिया है. यह रूसी एयरबेस देश के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले इलाके में स्थित है, जहां अब तक रूस ने कम से कम 15 Su-57 फाइटर जेट्स को तैनात कर दिया है. Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स की तैनाती से पहले इस एयरबेस पर सुखोई-35एस यानी Su-35S फाइटर जेट्स तैनात रहते थे, लेकिन अब पांचवी पीढ़ीं के नए Su-57 लड़ाकू विमानों की जापान के नजदीक तैनाती के पीछे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इरादों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. जापान के नजदीक नए फाइटर जेट्स की तैनाती के पीछे क्या है इरादा? दरअसल, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि रूस का यह कदम जापान को एक जोरदार मैसेज देना हो सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।