एनशॉर्ट्स
जम्मू के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने दी ऑपरेशन की जानकारी जम्मू रेंज के आईजीपी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर उधमपुर के मजालता इलाके के सुआं गांव में आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है.’ T-95On a precise input from JKP, contact established with terrorists at Village Soan,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।