एनशॉर्ट्स
जम्मू कश्मीर में टला बड़ा आतंकी हमला, सेना ने कुपवाड़ा में IED किया बरामद, कंट्रोल धमाके से किया नष्ट
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय सेना के बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड ने बुधवार (18 फरवरी) की सुबह एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कंट्रोल्ड धमाके में नष्ट कर दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. बता दें कि यह संदिग्ध IED उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हाजीवाड़ा पाईन इलाके में श्रीनगर-बारामुल्ला नेशनल हाईवे रिंग रोड पर मिला. सुरक्षा बलों को इस बारे में तब पता चला, जब रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगाया और कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया. सिक्योरिटी फोर्स ने की इलाके की घेराबंदी भारतीय सेना के ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटी फोर्स ने तुरंत इलाके को घेर लिया और ज़रूरी एहतियाती कदम उठाए गए. सूचना पर तुरंत पुलिस की एक टीम बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के बाद संदिग्ध
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।