एनशॉर्ट्स
जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे खतरनाक ग्रुप ढेर, एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की हुई शिनाख्त
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त पूरी हो गई है. जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक आतंकियों का पूरा ग्रुप ढेर हो गया है. इन मारे गए आतंकियों में सैफुल्लाह, फरमान अली और बाशा उर्फ हुरैरा हैं. तीनों पर पिछले साल किश्तवाड़ पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था. घाटी में इन तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद अब जैश-ए-मोहम्मद का सैफुल्लाह ग्रुप पूरी तरह खत्म हो गया है. पिछले 30 दिनों में भारतीय सुरक्षाबलों ने खुफिया विभाग की मदद से इस खतरनाक ग्रुप के सभी बचे हुए आठ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. यह सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. घाटी में काफी दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. इसी सिलसिले में 22 फरवरी को किश्तवाड़ जिले में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।