Sports
जब हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन? देखें वीडियो
हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने पहले बल्ले से कमाल करते हुए महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में 2 जरूरी विकेट चटकाए. अब हार्दिक का सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार (06 मार्च) को अहमदाबाद पहुंची. जहां कई खिलाड़ी टीम बस के साथ होटल निकल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कारों से गए. इसी बीच हार्दिक का वीडियो सामने आया. हार्दिक की गर्लफ्रेंड से मिलन पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक जाते हैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।