एनशॉर्ट्स
जब दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई थी तकनीकी समस्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने खुद संभाला था मोर्चा
दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में 6 नवंबर की दोपहर को आई तकनीकी खराबी के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है. शनिवार (8 नवंबर, 2025) की दोपहर तक ऑटोमैटिक सिस्टम बहाल कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, खराबी ATC के मैसेजिंग सिस्टम में आई थी, जिसके चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा इस तकनीकी समस्या के दौरान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), एयर नेविगेशन सर्विसेज (ANS) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की टीमें लगातार काम करती रहीं और मैन्युअल मोड पर फ्लाइट्स का संचालन सुरक्षित तरीके से जारी रखा गया. नागरिक उड्डयन मंत्री ने ANS सेंटर का किया दौरा ATC सिस्टम में खराबी सामने आने के बाद शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) की रात करीब 10 बजे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित ANS सेंटर पहुंचकर ऑन-ग्राउंड स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ नागरिक उड्डयन सचिव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।