एनशॉर्ट्स
'जब डिप्टी CM थे तब महिलाओं के खाते में तीन रुपये भी जमा कराए', तेजस्वी के 30 हजार देने के वादे पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सीएम हिमंत ने तेजस्वी यादव के बिहार की महिलाओं को 30 हजार रुपये देने के बयान पर तंज कसा है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब वह बिहार के उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने महिलाओं के खातों में कितना पैसा जमा किया था? क्या उन्होंन तीन रुपये भी दिए थे? उन्होंने कहा, ‘जब वह सत्ता में थे तब तो बिहार की महिलाओं को तीन रुपये भी नहीं दिए और अब जब सत्ता में बाहर हैं तो कह रहे हैं महिलाओं को 30 हजार रुपये देंगे.’ राहुल गांधी को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा? हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।