एनशॉर्ट्स
जब टेंशन में सोनिया गांधी ने लगाया अटल बिहारी वाजपेयी को फोन- आप ठीक हैं न… जानें पूर्व पीएम का जवाब
संसद में अक्सर नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं और कई बार सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष को हंगामा करते भी देखा गया है, लेकिन जब कोई नेता किसी मुश्किल दौरे से गुजर रहा होता है ये एक-दूसरे को फोन करके दिलासा भी देते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर ऐसा ही एक वाकिया सामने आया है. अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे अशोक टंडन ने सालों पहले दोनों के बीच हुई एक अहम बातचीत के बारे में बताया है. अशोक टंडन ने साल 1998 से 2004 तक एनडीए सरकार को लेकर अपनी किताब 'अटल संस्मरण' में कई खुलासे किए हैं. किताब में अशोक टंडन ने 13 दिसंबर, 2001 के संसद हमले के समय के उस वाकिए का भी उल्लेख किया जब अटल बिहारी वाजपेयी और लोकसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी के बीच फोन पर बात हुई थी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।