एनशॉर्ट्स
'जब जेल जाते हैं तो पत्नी को बनाते हैं, अब बेटे को CM बनाने में लगे हैं', चिराग पासवान का लालू फैमिली पर सीधा अटैक
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार (8 नवंबर, 2025) को विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर सीधा हमला भी किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग सिर्फ अपने परिवार के बारे में ज्यादा चिंता करते हैं. बिहार में मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र में नौहट्टा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरारी प्रसाद गौतम को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना प्रत्याशी बनाया है. सारा लाभ अपने परिवार को देते हैं महागठबंधन के लोग: चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘महागठबंधन के लोग खुद मुख्यमंत्री बनते हैं और जब जेल जाते हैं, तो अपनी अर्धांगिनी को मुख्यमंत्री बना देते हैं. अगली पीढ़ी जब राजनीति में जाती है तो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।