एनशॉर्ट्स
'जब-जब जुल्म, तब-तब जिहाद', महमूद मदनी के बयान पर बवाल, BJP ने बताया सफेदपोश आतंक; कांग्रेस बोली- इस्लाम पर गलत उपदेश देना…
जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद और तीन तलाक को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद देशभर में राजनीति गरमा गई है. भोपाल में एक कार्यक्रम में शनिवार (29 नवंबर 2025) को कहा कि जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा. इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी विवादित टिप्पणी की. मदनी के इस बयान पर बीजेपी से लेकर कांग्रेस, शिवसेना और जेडीयू तक ने उनपर निशाना साधा. बीजेपी ने बताया सफेदपोश आतंक बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि समाज में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के उद्देश्य ये ऐसे बयान दिए गए. उन्होंने कहा, "हमें इन सफेदपोश आतंक के सरगनाओं की साजिश से सावधान रहना होगा. ऐसे लोग न तो मानवता के हितैषी हैं, न देश के हितैषी हैं, न ही किसी धर्म के हितैषी हैं. उनका यह बयान देश और उसके सम्मान के प्रति उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है. डर और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।