एनशॉर्ट्स
जब उमर की लापरवाही के कारण कश्मीर में हुई थी मरीज की मौत, डॉक्टरी छोड़ आतंक का कोर्स करने लगा था नबी…
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर) को हुए कार विस्फोट में संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी भी मारा गया. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जिस गाड़ी में ब्लास्ट हुआ था, उसकी स्टीयरिंग व्हील पर उमर बैठा नजर आया था. विस्फोट में उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. जांच एजेंसियों ने कश्मीर में नबी के परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके डीएनए सैंपल लिए गए हैं. चालक की पहचान की पुष्टि के लिए इनका मिलान घटनास्थल पर मिले डीएनए से किया जाएगा. कश्मीर में एक रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर, जिन्होंने पूरी दुनिया के साथ इस खबर को देखा वो इसलिए ज्यादा हैरान नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने बहुत पहले ही डॉक्टर नबी में वो देख लिया था, जिसे पूरी दुनिया ने अब जाना. प्रोफेसर डॉ. गुलाम जिलानी रोमशू उन 4 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में नबी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।