एनशॉर्ट्स
'जब आपका एक्स सरप्राइज दे', रीना दत्ता के एक्जिबिशन पहुंचे आमिर खान, एक्स वाइफ ने यूं कहा 'थैंक्यू'
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान तलाक के बाद भी अपनी एक्स बीवियों रीना दत्ता और किरण राव से अच्छी दोस्ती रखते हैं. आमिर हर जरूरी मौके पर अपनी एक्स बीवियों को सपोर्ट करने पहुंचते हैं. हाल ही में सुपरस्टार ने अपनी पहली बीवी रही रीना दत्ता के एक्जिबिशन में पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दिया. ऐसे में रीना ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के लिए स्पेशल पोस्ट किया है और उन्हें शुक्रिया कहा है. रीना दत्ता ने इमर्जेंस नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में अपनी पेंटिंग्स का एक्जिबिशन लगाया था. 18 नवंबर को शुरू हुए इस एक्जिबिशन में आमिर खान ने अचानक पहुंचकर रीना को सरप्राइज दे दिया. ऐसे में रीना खुशी से फूले नहीं समाईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ एक्जिबिशन से अपनी फोटोज शेयर की हैं और साथ में एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।