Politics
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये…’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद निर्माण के ऐलान पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि यह तो बाबरी मस्जिद का सिर्फ पुतला है, असली (मस्जिद) नहीं. जब असली मस्जिद ही आज नहीं है, तो उसका पुतला क्या करेगा? दरअसल, टीएमसी से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के तर्ज पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में भी बाबरी के नाम से ही मस्जिद बनाने का काम शुरू किया. जिस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अपने दौरे के दौरान तीखी टिप्पणी की. मस्जिद निर्माण से पहले हुईं कई तरह की चर्चाएं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में इस मस्जिद के निर्माण को लेकर पहले ही कई तरह की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं. हुमायूं कबीर ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।