Newz Quest

जज कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच कमेटी के गठन को दी चुनौती, SC ने लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को भेजा नोटिस

December 16, 2025 | by Parashar

जज-कैश-कांड-जस्टिस
जज कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच कमेटी के गठन को दी चुनौती, SC ने लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को भेजा नोटिस
एनशॉर्ट्स
जज कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच कमेटी के गठन को दी चुनौती, SC ने लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को भेजा नोटिस
अपने घर में जले हुए करंसी नोट की बरामदगी के चलते जांच का सामना कर रहे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. जस्टिस वर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी के गठन को चुनौती दी है. कोर्ट ने उनकी याचिका पर लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है. मार्च में मिले थे नोट14 मार्च, 2025 को जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली के घर पर आग लगी थी. उस समय वह दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे. आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को वहां बड़ी मात्रा में जला हुआ कैश दिखा. इस विवाद के बाद जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया. साथ ही उन्हें न्यायिक कार्य से भी अलग कर दिया गया. यानी वह जज तो हैं, पर किसी मामले की सुनवाई नहीं कर सकते. 12 अगस्त को बनी कमेटीलोकसभा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all
Choose Your Language »
Verified by MonsterInsights