‘जज का कंटेस्टेंट से अफेयर था…’, मिस यूनिवर्स 2025 पर बढ़ा बवाल, दो जजों ने किया रिजाइन
November 19, 2025 | by Vanshika
एनशॉर्ट्स
'जज का कंटेस्टेंट से अफेयर था…', मिस यूनिवर्स 2025 पर बढ़ा बवाल, दो जजों ने किया रिजाइन
मिस यूनिवर्स 2025 कंट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है. फिनाले से पहले ही जूरी पैनल के दो जजों ने रिजाइन कर दिया है. इनमें से एक जज उमर हरफौच ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए प्रतियोगिता में धांधली किए जाने का दावा किया है. उन्होंने जूरी पैनल के एक सदस्य पर कंटेस्टेंट के साथ अफेयर का आरोप भी लगाया है. वहीं दूसरे जज ने बिना कोई वजह बताए अपना रिजिनेशन अनाउंस किया है. उमर हरफौच ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'अनऑफिशियल जज पैनल में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके कुछ मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंस्ट के साथ कुछ पर्सनल रिलेशनशिप है जिसकी वजह से इंटेरेस्ट का टकराव मुमकिन है, जिसमें वोटों की गिनती और रिजल्ट मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार लोग भी शामिल है, जो इंटेरेस्ट के टकराव को और बढ़ाता है.' View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all