एनशॉर्ट्स
जंगी जहाज, पनडुब्बियां और फाइटर जेट…24वें नौसेना दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर का डेमो देगी इंडियन नेवी; टेंशन में आ जाएंगे मुनीर!
कोच्चि को पहले जहाज की सौगात देने के बाद भारतीय नौसेना केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी तैयारियों का प्रदर्शन करने जा रही है और यह प्रदर्शन 24वें नौसेना दिवस के मौके पर आयोजित किया जाएगा, जो हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. भारतीय नौसेना के मुताबिक, 4 दिसंबर को ऑपरेशनल डेमो में जंगी जहाज, पनडुब्बियां और फाइटर जेट से लेकर टोही विमान भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में दुश्मन के खेमे में खौफ पैदा करने वाली नौसेना की कॉम्बैट क्षमताएं, ऑपरेशनल तैयारी और टेक्नोलॉजिकल एक्सीलेंस के साथ-साथ देश की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भरता भी इस डेमो का हिस्सा होगा. भारतीय नौसेना के मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स को देखेगी आम जनता भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक, ऑपरेशनल डेमो का मुख्य आकर्षण होगा ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान इंडियन नेवी की उन क्षमताओं का प्रदर्शन जिसके कारण दुश्मन (पाकिस्तान) ने भारत के खिलाफ दुस्साहस की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।