एनशॉर्ट्स
'जंगलराज, गुंडाराज और अपहरण RJD की पहचान', बिहार में गरजे जेपी नड्डा, विपक्ष पर लगा दिया ये आरोप
बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार (4 नवंबर) को भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की सराहना की. नड्डा ने कहा कि जंगलराज, गुंडाराज और अपहरण आरजेडी की पहचान है, जबकि आज का बिहार विकास की पटरी पर दौड़ रहा है.” उन्होंने कहा, “20 साल पहले बिहार अंधकार में डूबा हुआ था, तब बिजली नहीं थी, कानून व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन आज नीतीश कुमार जी की मेहनत से राज्य विकास की नई पहचान बना रहा है. यह बिहार का स्वर्णिम काल है और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है.” जेपी नड्डा ने लोगों से की ये अपील नड्डा ने लोगों से अपील की कि इस चुनाव को विकास और स्थिरता का चुनाव समझें. उन्होंने कहा, “आज बिहार के विकास की गाड़ी पटरी पर आ चुकी है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।