एनशॉर्ट्स
छप्पर फाड़ बढ़ीं सोना-चांदी की कीमतें, आखिर क्यों हुआ ऐसा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई ये वजह
बीते कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में छप्पर फाड़ उछाल देखने को मिला है. आखिर गोल्ड-सिल्वर के प्राइस में बढ़ोतरी के पीछे कारण क्या है, इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, सरकार की ओर से सोने और चांदी के दामों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और स्थिति चिंताजनक नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू बाजार में सोने की बढ़ती मांग सीजनल मालूम होती है. क्या बोलीं निर्मला सीतारमण? केंद्रीय वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'भारत दूसरे देशों से सोना खरीदता है, हम आयात पर निर्भर देश हैं. मार्केट में आने वाला लगभग सभी सोना आयात किया जाता है, हमने जरूरी कदम उठाए हैं लेकिन वह डिमांड को पूरा करने के लिए काफी नहीं हैं.' आगे कहा, भारत में गोल्ड को लोग पसंदीदा निवेश मानते हैं. घरेलू बाजार में सोने के बढ़ती मांग भी सीजनल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।