एनशॉर्ट्स
छठी मैया, MY फॉर्मूला से लेकर कट्टा सरकार तक… बिहार में प्रचंड जीत के बाद PM मोदी ने भरी हुंकार | 10 बड़ी बातें
बिहार में एनडीए की ऐतिहासित जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय छठी मैया के साथ अपना संबोधन शुरू किया. पीएम मोदी ने बिहार की जनता को भरोसा दिलाया कि अब राज्य में विकास और तेजी से होगा. दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचते ही पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा घुमाते हुए मजबूत संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने MY समीकरण, बिहार में जंगलराज, एसआईआर समते कई मुद्दों पर अपने अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा. छठी मैया- विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने छठी मैया का अपमान किया है. पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को बिहार की संस्कृति और परंपरा की कोई समझ नहीं है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी छठी मैया ड्रामा बता दिया और इन लोगों की हेकड़ी तो देखिए इन्होंने माफी तक नहीं मांगी. बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।