एनशॉर्ट्स
चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सेटलमेंट के बाद भी झूठे आरोप….'
2017 के एक कार्यक्रम विवाद के मामले में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अमीषा ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए मामले को पुराना और सुलझा हुआ बताया. गैर जमानती वॉरंट जारी होने की खबरों पर अमीषा ने तोड़ी चुप्पीअमीषा पटेल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए नोट में लिखा, “मीडिया रिपोर्ट्स में पवन वर्मा द्वारा मुरादाबाद में कुछ कार्यवाही किए जाने का जिक्र है. मैं सभी को इंफॉर्म करना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है जो कई साल पहले का है, जिसमें पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड साइन की थी और पूरी तय राशि हासिल की थी. इसके बावजूद ऐसा लगता है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू की है. मेरे वकील इस शख्स के झूठ को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।