एनशॉर्ट्स
'चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
युवा आबादी को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को कहा कि दुनिया अपनी चुनौतियों के समाधान के लिए देश की ओर देख रही है. इंदौर के श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा, 'दुनिया के सारे देश अपनी चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहे हैं. इन देशों की निगाहें हमारे नौजवानों की जनसांख्यिकीय ताकत पर हैं.’' लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नौजवान भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं जिनका सामर्थ्य, आत्मविश्वास और नयी दृष्टि भारत को विकास के पथ पर ले जा रही है. उन्होंने कहा कि कई देशों की आबादी में युवाओं की तादाद घट रही है जिससे चुनौतियों से लड़ने का उनका सामर्थ्य भी कम हो रहा है. ओम बिरला ने कहा, 'नवाचारों और नये अनुसंधानों के बूते वैश्विक चुनौतियों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।