Politics
चुनाव से पहले कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ने वाले भूपेन बोरा कौन? BJP में होंगे शामिल, हिला डाला पूरा असम
Bhupen Bora: असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. पूर्व कांग्रेस स्टेट चीफ भूपेन बोरा 22 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. इस खबर को राज्य की राजनीति में बड़ा झटका माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बोरा का बीजेपी में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है. बताया जा रहा है कि भूपेन बोरा के साथ उनके कई करीबी नेता और समर्थक भी बीजेपी में शामिल होंगे. इससे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो सकती है और बीजेपी को मजबूती मिल सकती है. भूपेन बोरा कौन हैं? भूपेन कुमार बोरा का जन्म 30 अक्टूबर 1970 को लखीमपुर असम में हुआ था. उन्होंने नॉर्थ लखीमपुर कॉलेज और डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की. वे नॉर्थ लखीमपुर कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट और डिब्रूगढ़
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।