एनशॉर्ट्स
'चीन-रूस कर रहे न्यूक्लियर टेस्टिंग', डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर आया ड्रैगन का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि चीन और रूस अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं. इस पर चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. चीनी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है. ड्रैगन ने कहा कि वह एक जिम्मेदार परमाणु-संपन्न देश है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वह एक जिम्मेदार परमाणु-हथियार संपन्न देश है. बीजिंग ने आगे कहा कि उसने हमेशा आत्मरक्षा परमाणु रणनीति को बरकरार रखा है और परमाणु परीक्षण रोकने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन किया है.' रूस और चीन ने किए अंडरग्राउंड न्यूक टेस्ट: ट्रंप ट्रंप ने कहा था कि रूस और चीन जैसे देशों ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किए हैं, जिनके बारे में आम जनता को जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भी ऐसा ही करेगा. उन्होंने कहा, 'हम अकेले ऐसे देश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।