एनशॉर्ट्स
चीन ने अंतरिक्ष में क्यों भेजे थे चूहे, ड्रैगन के इस खास मिशन के पीछे क्या छिपा है राज, सामने आई बड़ी जानकारी
चीन ने एक बार फिर से अपने कारनामों से दुनिया को चौंका दिया है. हाल ही में चीन के शेनझोउ-21 अंतरिक्ष मिशन से लौटाए गए जीव विज्ञान नमूने शनिवार (15 नवंबर 2025) तड़के बीजिंग के स्पेस एप्लिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर पहुंचे. ग्लोबल टाइम्स और चीनी विज्ञान अकादमी की रिपोर्ट के अनुसार इस बार जो बैच धरती पर लौटकर आया है, उसे खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चार चूहे, ज़ेब्रा फिश, प्लैनेरियन, हॉर्नवॉर्ट, ब्रेन ऑर्गेनॉइड और सूक्ष्मजीव स्ट्रेप्टोमाइस शामिल हैं. कुल वजन लगभग 46.67 किलोग्राम है और ये 26 शोध योजनाओं से संबंधित हैं. चूहे जैसे जीवित नमूनों को केंद्र में पहुंचते ही तुरंत संभाला गया. वहां वैज्ञानिक उनके व्यवहार, शारीरिक बदलावों और जैविक प्रतिक्रियाओं का अध्ययन शुरू कर चुके हैं. अंतरिक्ष में रहने से शरीर किस तरह बदलता है. इम्यून सिस्टम कैसे रिएक्शन देती है और न्यूरो सिस्टम में क्या अंतर आता है. इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।