‘चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब’, ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
December 7, 2025 | by Vanshika
News
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
जापान ने रविवार (7 दिसंबर 2025) को दावा किया कि चीनी फाइटर जेट्स ने उनके मिलिट्री एयरक्राफ्ट का फायर-कंट्रोल रडार लॉक किया था. हालांकि बीजिंग ने इस बात से इनकार किया, लेकिन एशिया के भीतर एक और जंग छिड़ने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी नौसेना के जे-15 फाइटर जेट ने जापान के एफ-15 लड़ाकू जेट को रडार लॉक कर दिया. ओकिनावा द्वीप के पास चीन की ये करतूत किसी भी दृष्टि से उनके देश की सुरक्षा के लिए सही नहीं है. 'चीन की करतूत का जवाब देगा जापान' चीनी फाइटर्स ने ओकिनावा के पास जापानी विमानों को रडार से लॉक कर लिया, जो किसी भी सैन्य टकराव से पहले का सबसे खतरनाक कदम माना जाता है. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये रडार इल्यूमिनेशन एयरक्राफ्ट की सुरक्षित उड़ान के लिए ठीक नहीं थे. जापान ने शनिवार को इस घटना पर चीन के सामने विरोध दर्ज कराया है. जापान टुडे के अनुसार, टोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ बैठक में कोइजुमी ने कहा कि जापान इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के बर्ताव का दृढ़ता से जवाब देगा. चीनी (पीएलए) नेवी के प्रवक्ता, कर्नल वांग जुएमेंग ने कहा कि जापानी एयरक्राफ्ट बार-बार चीनी नेवी के पास आए और उसे रोका क्योंकि वो मियाको स्ट्रेट के पूरब में पहले से घोषित कैरियर-बेस्ड फ्लाइट ट्रेनिंग कर रही थी. एशिया में एक और जंग की सुगबुगाहट तेज जापान और चीन दोनों के दावे
यह सामग्री स्वचालित रूप से जोड़ी गई है।
RELATED POSTS
View all