एनशॉर्ट्स
'चीन के वर्चस्व को चुनौती, भारत भरेगा सपनों की उड़ान', इंडिया-ब्राजील ट्रेड डील पर एक्सपर्ट ने क्या बताया?
भारत और ब्राजील के बीच शनिवार (21 फरवरी) को ट्रेड डील साइन हुई. इसमें टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसी कई चीजें शामिल हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा 4 दिवसीय यात्रा पर भारत आए, जिनके साथ पूरा एक डेलिगेशन भी था. दोनों देशों की इस डील पर अब प्रोफेसर और जाने-माने स्ट्रेटेजिक थिंकर ब्रह्मा चेलानी का बयान आया है. ब्रह्मा चेलानी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चीन के एकाधिकार को अब चुनौती मिलेगी क्योंकि भारत और ब्राजील ने एक नया खनिज समझौता किया है. उन्होंने बताया कि साउथ अमेरिका में सबसे बड़े देश ब्राज़ील के पास दुर्लभ खनिजों का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भंडार है लगभग 21 मिलियन टन. दुर्लभ खनिजों के मामले में ब्राजील, चीन के बाद दूसरे स्थान पर है. 'ब्राज़ील के विशाल संसाधन का भारत को मिलेगा फायदा'उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति लूला ने नई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।