एनशॉर्ट्स
चीनी नेवी को मिला तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें कितना ताकतवर है फुजियान, जिसने बढ़ा दी भारत की टेंशन!
चीन ने अपने नौसिक बेड़े में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान शामिल कर लिया है. इसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट से लैस सबसे आधुनिक युद्धपोत बताया जा रहा है, जिससे फाइटर जेट्स और अन्य तरह के विमानों को उड़ान भरने में मदद मिलती है. फुजियान को चीनी नौसेना में शामिल किए जाने के अवसर पर आयोजित गोपनीय समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे. फुजियान एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS) से लैस है, जिसका इस्तेमाल केवल अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड में किया जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह EMALS तकनीक को छोड़कर भाप ऊर्जा पर वापस जाना चाहते हैं. चौथा एयरक्राफ्ट कैरियर भी बना रहा चीन उन्होंने इस एडवांस लॉन्च सिस्टम को महंगा, अविश्वसनीय और मरम्मत के लिहाज से मुश्किल बताया. हालांकि, तीनों चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर पारंपरिक रूप से संचालित हैं, लेकिन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।