एनशॉर्ट्स
'चिलगम' फेम भोजपुरी सिंगर बनी हनी सिंह का लकी चार्म, पंजाबी रैपर को मिले 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज
आज ही हनी सिंह का मोस्ट अवेटेड गाना 'चिलगम' रिलीज हुआ है. इसमें सिंगर के साथ मलाइका अरोड़ा ने भी किलर मूव्स दिए हैं और महज 3 घंटे में ही फैंस ने भर-भर के इस गाने पर अपना प्यार लुटाया है. सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसको लेकर बज बना हुआ है. इसके अलावा गाने के रिलीज होने के बाद हनी सिंह के लकी चार्म के बारे में भी लोग बात कर रहे हैं. जानिए इस सिंगर के बारे में हर एक डिटेल. कौन हैं हनी सिंह का लकी चार्म पंजाबी रैपर और सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपना नया एल्बम 51 ग्लोरियस डेज रिलीज किया है. इसमें वो देश के कई बड़े सिंगर्स के साथ कोलैबोरेट करने वाले हैं जिसमें से एक भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा भी हैं जो पंजाबी सिंगर का लकी चार्म साबित हुई हैं. आज हनी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।