एनशॉर्ट्स
'चाहे चीन कुछ भी बोले, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग', MEA का ड्रैगन को करारा जवाब, कहा- महिला के पास था वैध पासपोर्ट
चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश को लेकर दिए गए भड़काऊ बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा आपत्ति जताई है. चीन को जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है. उन्होंने कहा कि चीन की ओर से दिया गया कोई भी बयान इस सच को बदल नहीं सकता है. चीन ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया: MEA विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने के संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय के बयान देखे हैं. उसके पास वैध पासपोर्ट था और वह शंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जापान की अपनी आगे की यात्रा पर जा रहीं थी. हिरासत का मुद्दा चीनी पक्ष के साथ दृढ़ता से उठाया गया है. चीनी अधिकारी अभी भी अपने कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दे पाए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।