0 1 min 1 mth
'...चाहें वह कोई हो', तारिक रहमान का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन, जानिए क्या बोले बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री
Politics
'…चाहें वह कोई हो', तारिक रहमान का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन, जानिए क्या बोले बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री
17 फरवरी को बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने देश के नाम अपना पहला संबोधन दिया है. उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं, डेमोक्रेसी की बहाली से लेकर करप्शन पर लगाम लगाने का संकल्प लिया. बांग्लादेश का पीएम बनने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में दो टूक कहा कि देश में शासन किसी दल या राजनीतिक प्रभाव या बल से नहीं बल्कि कानून से चलेगा. सरकारी ब्रॉडकास्टर BTV ने तारिक रहमान की स्पीच का रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर प्रसारण किया. प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्र को दिए संबोधन में तारिक रहमान ने कहा, बीएनपी सरकार का मानना ​​है कि किसी भी राजनीतिक दल, मत, धर्म के रूप में व्यक्ति की पहचान अलग हो सकती है लेकिन यह देश सभी का है. किसी ने बीएनपी को वोट दिया हो या नहीं लेकिन बांग्लादेश की नई सरकार पर सभी का समान अधिकार है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.