एनशॉर्ट्स
घर में अनिल कपूर का नहीं है कोई फैन, बीवी से पैसे लेकर करते हैं गुजारा, 'सूबेदार' एक्टर का खुलासा, बोले- 'मेरे साथ ऐसे बर्ताव…'
अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. दरअसल उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार उन्हें ज़मीन से जोड़े रखता है. उन्होंने बताया कि उनके सुपरस्टार स्टेटस के बावजूद, घर पर कोई भी उनके साथ सेलिब्रिटी जैसा बर्ताव नहीं करता यहां तक कि कभी-कभी अपनी पत्नी से पैसे लेते हैं. अनिल कपूर को पत्नी से लेने पड़ते हैं पैसेअनिल कपूर ने कहा, “मेरे घर पर कोई मेरा फैन नहीं है. आज जब मैं घर से निकल रहा था, तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं एक ट्रेलर लॉन्च के लिए जा रहा हूं. उसने पूछा, ‘कौन सी फिल्म?’ उसे कोई आइडिया नहीं है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या हो रहा है और मैं ऐसे ही परिवार से आता हूं. वे मेरे साथ बिल्कुल वैसा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।