एनशॉर्ट्स
गौतम गंभीर की खास 'स्ट्रीक' जारी, अगले साल टी20 वर्ल्ड कप पक्का! देखें हैरान करने वाले आंकड़े
गौतम गंभीर का कोई टी20 सीरीज ना हारने का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी है. दरअसल जबसे गंभीर हेड कोच बने हैं, तबसे भारतीय क्रिकेट टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में 48 रनों की जीत से टीम इंडिया ने 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब यह सीरीज हार नहीं सकती है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप बहुत करीब आ रहा है, उससे पहले भारतीय टीम की यह फॉर्म एक और ट्रॉफी आने के संकेत दे रही है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने टी20 में श्रीलंका को 3-0, बांग्लादेश को 3-0, दक्षिण अफ्रीका को 3-1 और इंग्लैंड को 4-1 से हरा चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में उसके पास 2-1 की बढ़त है और शृंखला में सिर्फ एक मुकाबला बाकी रह गया है. ऑस्ट्रेलिया में सिलसिला बरकरार गुरुवार को भारत बनाम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।