एनशॉर्ट्स
गोविंदा को काजोल-ट्विंकल के शो में बुलाने के लिए करने पड़े कई कॉल, एक्ट्रेस ने घर जाकर किया था इंवाइट
एक्टर काजोल और ऑथर ट्विंकल खन्ना इन दिनों खबरों में बनी हैं. उनका चैट शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल छाया हुआ है. इस शो में अभी तक आलिया भट्ट, वरुण धवन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, आमिर खान जैसे स्टार्स नजर आ चुके हैं. शो के एक एपिसोड में गोविंदा और चंकी पांडे भी नजर आए थे. अब ट्विंकल खन्ना ने बताया कि शो में गोविंदा को लाने के लिए उन्हें और काजोल को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. The Nod Mag से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि किस गेस्ट को शो में लाने के लिए उन्हें मेहनत ज्यादा करनी पड़ी. गोविंदा को किए थे कई सारे कॉल तो इस पर काजोल ने कहा, 'हम बहुत लोगों को शो में लाना चाहते थे लेकिन ला नहीं पाए. लेकिन मैं अभी आपको लिस्ट नहीं दूंगी. उम्मीद करती हूं अगले सीजन में वो आएंगे. हम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।