एनशॉर्ट्स
गोवा अग्निकांड का दोषी कौन? पुलिस कस्टडी में भेजे गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस करेगी कड़ी पूछताछ
गोवा अग्निकांड मामले में थाईलैंड से भारत लाए गए सौरभ और गौरव लुथरा को बुधवार (17 दिसंबर 2025) को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को अगल पांच दिनों (22 दिसंबर) तक पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जांच में दोनों आरोपियों की संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध में प्रथम दृष्टया संलिप्तता सामने आई है. पुलिस ने अपनी रिमांड रिपोर्ट में क्या कहा? 1. संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध में प्रथम दृष्टया संलिप्तता: जांच में यह सामने आया है कि अभियुक्तों की इस अपराध में प्रत्यक्ष भूमिका है, जिसके परिणामस्वरूप 25 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और कई अन्य लोग घायल हुए. 2. स्वामी और निर्णयकर्ता के रूप में प्रत्यक्ष जिम्मेदारी: अभियुक्त उक्त प्रतिष्ठान के मालिक/भागीदार हैं. वे अपने सहयोगियों के साथ संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक अनुमतियों और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।