एनशॉर्ट्स
'गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा', बिहार की धरती से अमित शाह का पाकिस्तान को क्लीयर मैसेज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (04 नवंबर, 2025) को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को दोबारा भारत पर हमला नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि यदि उन्होंने ऐसी गलती दोहराई तो 'गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा'. शाह ने कहा कि बिहार में प्रस्तावित रक्षा गलियारे (डिफेंस कॉरिडोर) में बनने वाले विस्फोटक इन आतंकियों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाएंगे. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे नागरिकों पर हमला किया था. उन्होंने हमारी माताओं-बहनों की मांग का सिंदूर पोंछ दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिन के भीतर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इसका बदला लिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की जमीन पर घुसकर आतंकियों को समाप्त कर दिया.' 'जंगलराज' से मुक्त होगी बिहार की जनता शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री बिहार में रक्षा गलियारा स्थापित कर रहे हैं. अगर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी दोबारा गलती करेंगे तो ‘गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा’. ये गोले बिहार में ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।