एनशॉर्ट्स
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटर रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक रोहित सोलंकी सिग्नल एप्प के जरिए गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था. गैंगस्टर रोहित गोदारा फिलहाल पुर्तगाल से अपना गैंग चला रहा है. रोहित गोदारा ने रोहित सोलंकी को एडवोकेट दीपक खत्री को एलिमिनेट करने का टास्क दिया था. इसके लिए हथियार और पैसा अपने नेटवर्क के जरिये रोहित सोलंकी तक पहुंचाया था. कई दिनों से वकील खत्री की रेकी कर रहा था सोलंकीपुलिस के मुताबिक रोहित सोलंकी कई दिनों से एडवोकेट दीपक खत्री की रैकी कर रहा था. उसे पता था कि हर मंगलवार दीपक खत्री कश्मीरी गेट के पास हनुमान मंदिर से मंदिर बंद होने के बाद वहां से निकलते हैं. वारदात वाले दिन भी रोहित सोलंकी अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार था और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।