एनशॉर्ट्स
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की बढ़ी मुश्किल, पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA को दी 11 दिनों की रिमांड
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को 11 दिनों की NIA रिमांड पर भेजा है. अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली में एनआईए ने अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. हालांकि एजेंसी ने 15 दिन की कस्टडी की मांग की थी. सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कोर्ट से कहा है बिश्नोई से हिरासत में पूछताछ करनी जरूरी है क्योंकि उसके खिलाफ 15 से ज्यादा हत्याकांड और 20 से ज्यादा अपहरण, धमकी और हिंसा की घटनाओं से अनमोल का सीधा संबंध होने के सुराग और सबूत हैं. इसके खिलाफ भारत के दो दो पासपोर्ट यानी फर्जी पासपोर्ट रखने का भी मामला है. हिरासत में पूछताछ से ही पता चलेगा कि इन घटनाओं में उसके साथी, गुर्गे और आका कौन-कौन हैं. एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।