एनशॉर्ट्स
गुरुग्राम में रियल एस्टेट घोटाला, ED ने लिया बड़ा एक्शन, 82 करोड़ की अचल संपत्तियां अटैच
गुरुग्राम में एक बड़े रियल एस्टेट घोटाले पर ED ने कड़ा कदम उठाया है. ED ने अंसल हब-83 नाम के कमर्शियल प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में करीब 82 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर ली है. ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई है. ये प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर-83 में करीब 2.47 एकड़ जमीन पर बनाया जाना था. इसमें 147 दुकानें, 137 ऑफिस स्पेस और 2 रेस्टोरेंट यूनिट शामिल है. जांच की शुरुआत जून 2023 में हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर हुई. शिकायत एचयूबी-83 आवंटी कल्याण संघ ने की थी, जो इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले 1000 से ज्यादा निवेशकों का प्रतिनिधित्व करती है. FIR में कंपनी के प्रमोटर्स और सीनियर अधिकारियों के खिलाफ IPC की धारा 120B (साजिश), 406 (अपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज हुआ था. इसमें अंसल हाउसिंग लिमिटेड (पहले अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड), इसके होल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।