एनशॉर्ट्स
गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को दी मात, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
गुजराती सिनेमा भी बॉलीवुड की तरह दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बना रहा है. हाल ही में रिलीज हुई ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने इंडस्ट्री को नई ऊंचाई दे दी है. फिल्म 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म ने अभी तक कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. अब इस लिस्ट में विक्की कौशल की ‘छावा’ भी शामिल हो गई है. ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने दी ‘छावा’ को मात ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ अब ‘छावा’ को मात देते हुए छठे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने छठे हफ़्ते में 24.40 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की है. फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये, रविवार 6.50 करोड़, सोमवार को 2.50 करोड़, मंगलवार को 3 करोड़, बुधवार को 2.65 करोड़
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।