गाजियाबाद के युवक को ‘इच्छा मृत्यु’ देने की मांग, AIIMS की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा – अंतिम फैसले से पहले करेंगे माता-पिता से बात

एनशॉर्ट्स
गाजियाबाद के युवक को 'इच्छा मृत्यु' देने की मांग, AIIMS की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा – अंतिम फैसले से पहले करेंगे माता-पिता से बात
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह गंभीर रूप से बीमार गाजियाबाद के हरीश को 'इच्छा मृत्यु' देने से पहले उसके माता-पिता से बात करेगा. कोर्ट ने इसके लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है. जस्टिस जे बी पारडीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने हरीश की स्थिति को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की रिपोर्ट को देखने के बाद यह आदेश दिया है. 11 दिसंबर को कोर्ट ने AIIMS को 32 वर्षीय हरीश राणा की स्वास्थ्य जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था. रिपोर्ट देखने के बाद जजों ने अफसोस जताया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जरूरी कदम उठाने होंगे, लेकिन उससे पहले युवक के माता-पिता से आमने-सामने बात करना जरूरी है. जजों ने आदेश दिया कि मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी युवक के परिवार को दी जाए. चंडीगढ़ में रह कर पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में अपने पेइंग गेस्ट हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

