एनशॉर्ट्स
गाजा में हमास के सदस्यों ने लूटा मानवीय सहायता का ट्रक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो
अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमेरिकी एजेंसी ने दावा किया है कि हमास के संदिग्ध सदस्यों ने दक्षिणी गाजा में एक मानवीय सहायता ट्रक से लूटपाट कर ली. जिसका ड्रोन फुटेज जारी किया गया है. सेंटकॉम (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका के नेतृत्व वाले सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन सेंटर (CMCC) ने संदिग्ध हमास ऑपरेटिव्स को मानवीय सहायता वाले काफिले के एक ट्रक को लूटते हुए देखा, जो अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की ओर से उत्तरी खान यूनुस में गाजावासियों तक जरूरी मदद पहुंचा रहा था.’ यह घटना कथित रूप से शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को उत्तरी खान यूनुस के पास घटी, जब अमेरिकी एमक्यू-9 (MQ-9) निगरानी ड्रोन से इलाके के लाइव वीडियो निगरानी की जा रही थी. यह ड्रोन उस समय इजरायल और हमास के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।