एनशॉर्ट्स
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबो डॉग विवाद पर IT मिनिस्ट्री पहला रिएक्शन, कहा- 'क्या सही, क्या गलत हम…'
AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी रोबो डॉग के चलते विवादों में घिर गई. आरोप लगा है कि समिट में यूनिवर्सिटी की ओर से दिखाया गया रोबो डॉग चीन से मंगाया गया है. मामला तूल पकड़ा तो यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. गलत सूचनाओं को नहीं दे सकते बढ़ावा- एस. कृष्णन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सचिव ने कहा, "हम चाहते हैं कि एक्सपो में वास्तविक और सही काम प्रदर्शित हो. हमारा मकसद है कि इसे किसी अन्य तरीके से अवसर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाए. इसलिए यहां नियमों का पालन कराना बेहद जरूरी है. गलत सूचनाओं को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है. इसलिए हम किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चाहतें हैं. हम इस मुद्दे में नहीं पड़ना चाहते कि वह सही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।