एनशॉर्ट्स
गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर पत्नी को दरांती से काटा, फिर सेल्फी ली और स्टेटस लगाया… पति की हैरान करने वाली करतूत
तमिलनाडु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर से अलग रह रही महिला की उसके पति ने ही दरांती से काटकर हत्या कर दी. ये मामला कोयंबटूर के एक महिला छात्रावास का है. रविवार (30 नवंबर) को महिला छात्रावास में तिरुनेलवेली की एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर आक्रोश फैल गया है. कोयंबटूर की एक निजी कंपनी में काम करने वाली श्रीप्रिया अपने पति बालामुरुगन से अलग होकर एक छात्रावास में रह रही थी. बालामुरुगन रविवार दोपहर अपने कपड़ों में एक दरांती छिपाकर श्रीप्रिया से मिलने हॉस्टल पहुंचा. जांचकर्ताओं के अनुसार मिलने के तुरंत बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई. अचानक बालामुरुगन ने कथित तौर पर दरांती निकाली और हॉस्टल में ही उसकी हत्या कर दी. बालामुरुगन ने शव के साथ सेल्फी ली पुलिस ने बताया कि चौंकाने वाली
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।