Politics
खौफ में जी रहे राष्ट्रपति जरदारी! संसद में बोले- 'युद्ध की तैयारी कर रहा है भारत, पाकिस्तान तैयार'
Asif Ali Zardari News: पाकिस्तान अपनी आंतरिक नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए फिर से 'भारत कार्ड' खेल रहा है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का ताजा बयान इसी ओर इशारा करता है. संसद के मंच से एक ओर उन्होंने बातचीत की मेज पर आने का प्रस्ताव रखा, तो दूसरी ओर 'जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र' होने की आड़ में भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली. सीएनएन-न्यूज़ 18 अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आसिफ अली जरदारी ने अपने संबोधन में दावा किया कि भारतीय नेतृत्व एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा, "एक आजीवन क्षेत्रीय शांति का पैरोकार होने के नाते मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा. भारतीय नेताओं को युद्ध के मैदानों से हटकर सार्थक बातचीत की मेज पर आना चाहिए, क्योंकि क्षेत्रीय सुरक्षा का यही एकमात्र रास्ता है." हालांकि शांति की अपील करते-करते जरदारी ने लहजा बदला और पाकिस्तान की परमाणु शक्ति का जिक्र कर दिया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।