एनशॉर्ट्स
खैबर पख्तूनख़्वाह में TTP–ISKP के बीच भिड़ंत, गोलीबारी में दोनों पक्षों के कमांडर ढेर, ABP न्यूज़ के खुलासे पर मुहर
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख़्वाह में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और इस्लामिक स्टेटस खोरासान की एक जॉइंट ब्रिगेड पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना ने मिलकर तैयार की. जिसका हेडक्वार्टर खैबर पख्तूनख्वाह का खैबर जिला है. 20 जनवरी को एबीपी न्यूज़ से सबसे पहले ये जानकारी दी थी. उस खुलासे में जानकारी दी गई थी कि लश्कर ए तैयबा-इस्लामिक स्टेटस खोरासान (ISKP) की ये जॉइंट ब्रिगेड पाकिस्तान के भीतर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) से लड़ेगी और भारत में भी लश्कर ए तैयबा के हमले की जिम्मेदारी लेगी. TTP का ISKP पर हमलाआज इस खुलासे की पहली पुष्टि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के ओरक्ज़ाई जिले के तोर स्मात इलाके से सामने आई जहां तोर स्मात इलाके में मौजूद तहरीक ए तालिबान के कैम्प पर रात 8 बजकर 7 मिनट पर इस्लामिक स्टेट्स खोरासान (ISKP) की हाफिज मुहम्मद ज़ुबैर मुजाहिद ब्रिगेड के 17 आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।