एनशॉर्ट्स
खेती की जमीन को 'गैर-कृषि' दिखा डकारा 26 करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, अब ED ने जब्त की घोटालेबाजों की करोड़ों की जायदाद
देहरादून में ED ने NH-74 हाईवे घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13.89 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई है. ED ने अपनी जांच पंतनगर थाने में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. ये FIR NH-74 हाईवे को चौड़ा करने के दौरान जमीन अधिग्रहण में हुए कथित घोटाले से जुड़ी है. जांच में सामने आया कि दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह (सुंदर सिंह के पुत्र), बलजीत कौर (प्रताप सिंह की पत्नी) और दलविंदर सिंह (प्रताप सिंह के पुत्र) ने राजस्व अधिकारियों और बिचौलियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से बेक डेटेड में आदेश पास करवाए. इन आदेशों को उत्तर प्रदेश ज़मींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम की धारा 143 के तहत दिखाया गया..बाद में इन्हें राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया गया. गैर कृषि भूमि दिखाकर हासिल किया करोड़ों का मुआवजा आरोपियों ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।