Politics
खामेनेई के खात्मे की तैयारी? ट्रंप की टेबल पर पहुंचा ईरान के सुप्रीम लीडर अटैक का प्लान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को न्यूक्लियर एनरिचमेंट जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्ते तेहरान यह भरोसा दे कि वह परमाणु बम बनाने की दिशा में कोई भी संभावित रास्ता नहीं छोड़ेगा. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ईरान अमेरिका की मांगों को नहीं मानता तो ट्रंप प्रशासन के पास कठोर सैन्य विकल्प भी तैयार हैं.यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समझौते की संभावनाएं कम होती जा रही हैं और तनाव तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ईरान को ऐसा प्रस्ताव देना होगा, जो ट्रंप प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोगियों को यह भरोसा दिला सके कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम पूरी तरह छोड़ने को तैयार है. Axios की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर ईरान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।