एनशॉर्ट्स
'खानदानी बीमारी का इलाज…', AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र
दिल्ली में आयोजित हुई इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस दौरान कांग्रेस की आलोचना करते हुए रेवंत रेड्डी, राहुल गांधी और जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप सभी ने देखा कि विश्व AI शिखर सम्मेलन में जहां भारत की बुद्धिमत्ता, तकनीकी कुशलता और हमारी युवाशक्ति की श्रेष्ठता का एक बड़ा उच्च कोटि का प्रदर्शन हुआ, तो वहीं कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का बहुत कुटिलतापूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला. अभी तक पूरा देश इस विषय को लेकर न केवल क्षुब्ध है, बल्कि आक्रोशित भी है. अब कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगियों की तरफ से भी इस विषय को लेकर आपत्ति की गई है. प्रदर्शन पर कांग्रेस पार्टी में विरोधी स्वर उठना शुरू हो गए हैं: सुधांशु त्रिवेदी उन्होंने कहा कि यही नहीं अब कांग्रेस पार्टी की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।