एनशॉर्ट्स
खरगे का पोस्ट- हमने कहा सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यूं है, मोदी बोले- मौसम का मज़ा लीजिए
शीतकालीन सत्र संसद में चल रहा है. ऐसे में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार से लगातार सवाल कर रहा है. इससे पहले भी प्रदूषण को लेकर राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन देखने को मिला है. अब सरकार से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शायरना अंदाज में सवाल किया है. बता दें, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से भी ऊपर है. इस दौरान कई नेता मास्क भी लगाकर संसद में पहुंचे. कांग्रेस अध्यक्ष ने शायरना अंदाज में पूछा सवाल मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट करते हुए लिखा- सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है; इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है" इसी पोस्ट के नीचे कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा- मोदी जी का जवाब-मौसम का मजा लिजिए. पोस्ट में खरगे ने आगे लिखा, ज़हरीली हवा पर भाजपाई उदासीनता के विरोध में संसद में हमारा प्रदर्शन.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।